Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
रायपुर । जय व्यापार पैनल से श्री जितेन्द्र दोशी , श्री विक्रम सिंहदेव एवं श्री परमानन्द जैन ने बताया कि व्यापारिक हितों की रक्षा और सशक्त व्यापारिक माहौल बनाने के लिए जय व्यापार पैनल को लगातार अपार समर्थन मिल रहा है।
आज 11 और व्यापारी संघों ने जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन व्यक्त किया, जिससे अब तक कुल 64 संगठनों ने इस पैनल पर भरोसा जताया है। व्यापारी संगठनों ने जय व्यापार पैनल की पारदर्शी कार्यशैली, व्यापारिक समस्याओं के समाधान और व्यापारियों के हित में किए गए सकारात्मक प्रयासों की सराहना की है।
पैनल के नेतृत्व में व्यापारियों को उचित सम्मान, सहयोग और सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जिससे समूचे व्यापारिक समुदाय में विश्वास का माहौल बना है।
जय व्यापार पैनल के पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक समर्थन के लिए सभी व्यापारी संगठनों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि पैनल हमेशा व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा। व्यापारिक विकास, समस्या समाधान और नए अवसरों के सृजन की दिशा में यह पैनल निरंतर कार्यरत रहेगा। जय व्यापार पैनल को निम्नाकिंत व्यापारिक संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया हैः-
1. छत्तीसगढ़ डिस्पोजल एसोसियेशन ।
2. रायपुर डोर एसोसियेशन।
3. गोलबाजार व्यापारी संघ ।
4. कपडा व्यापारी संघ गोलबाजार ।
5. रायपुर कन्फेन्शनरी एसोसियेशन।
6. छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक संघ।
7. छत्तीसगढ़ ट्रक ऑनर्स एसोसियेशन।
8. श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति।
9. छत्तीसगढ़ लेमिनेट्स डिस्ट्रीब्यूटर एसोसियेशन।
10. टू व्हीलर होलसेल पार्ट्स व्यापारी कल्याण समिति।
11. महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी विकास संघ ।
