विश्व भूषण हरिचंदन की जगह रमेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के  नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन से नौ राज्यों के नए राज्यपाल का आदेश जारी


राष्ट्रपति भवन से  नौ राज्यों के नए राज्यपालों का आदेश जारी हुआ है। रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं  पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहे संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Delhi  दिल्ली। राष्ट्रपति भवन से 9 राज्यों के नए राज्यपालों का एलान हुआ हैं। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के हस्ताक्षर से नौ राज्यों के राज्यपाल बदले गए है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की जगह रमेन डेका को राज्यपाल बनाया गया है। विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद पर थे।



संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। वहीं, सी एच विजयशंकर को मेघालय का, रमन डेका को छत्तीसगढ़, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

देखें क्रमवार राज्यपालों की सूची…

1.हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त

2. जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना के राज्यपाल नियुक्त

3. ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त

4. संतोष कुमार गंगवार – झारखंड के राज्यपाल नियुक्त

5. रमेन डेका – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त

6. सी. एच. विजयशंकर – मेघालय के राज्यपाल नियुक्त

7. सी. पी. राधाकृष्णन – झारखंड के राज्यपाल, तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त

8. गुलाब चंद कटारिया – असम के राज्यपाल, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक नियुक्त

9. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – सिक्किम के राज्यपाल, असम के राज्यपाल और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्व भूषण हरिचंदन को  किसी राज्य का प्रभार नहीं मिला है। इसी तरह छत्तीसगढ़ से लगातार सांसद रहे और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस को भी महाराष्ट्र के बाद कहीं के राज्यपाल की जवाबदारी वर्तमान में नहीं सौंपी  गई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.