CG:– कुएं के जहरीली गैस से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चार की मौत

CG:– कुंए की जहरीली गैस से बेमेतरा जिले में तीन और सूरजपुर जिले में एक ग्रामीण की मौत हो गई।

Bemetra बेमेतरा– surajpur सूरजपुर। कुएं के जहरीली गैस से एक बार फिर हादसा हो गया है। बेमेतरा जिले में तीन लोगों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला चांदनू थाना क्षेत्र का है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में भी एक ग्रामीण की कुंए के जहरीली गैस से मौत आज ही हुई हैं।



मिली जानकारी के अनुसार चांदनू थाना क्षेत्र के   ग्राम कुंआ में आज दो युवक कुएं में लगा मोटर पंप निकालने के लिए उतरे थे। इस दौरान जहरीली गैस के रिसाव से वे इसकी चपेट में आ गए। जिसके चलते वे बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए तीसरा युवक उतरा। तीनों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौतहो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे मौके पर पहुंच गए हैं। मृत व्यक्तियों के शवों को रेस्क्यू कर कुएं से निकाला जा रहा है।

मृतकों में 40 वर्षीय आत्माराम साहू पिता परदेसी राम साहू, 50 वर्षीय रामकुमार ध्रुव पिता रामलाल ध्रुव, 27 वर्षीय राकेश साहू पिता बाबूलाल निवासी ग्राम कुंआ थाना चांदनू जिला बेमेतरा हैं।

  PM Modi in Chhattisgarh: - रायपुर में उतरे पीएम मोदी, भव्य स्वागत, 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में सुरक्षा रणनीतियों पर दो दिवसीय चर्चा



बता दे कि कुएं में गैस  रिसाव से पूर्व में जांजगीर जिले में भी पांच व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कोरबा में भी उसी दिन तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी। आज सूरजपुर जिले के जयनगर थाने के ग्राम हर्रा टिकरा में भी एक ग्रामीण की कुंए गैस रिसाव के चलते मौत हो गई। ग्रामीण कुंए की सफाई करने कुएं में उतरा था एसडीआरएफ की टीम ने  शव का रेस्क्यू कर लिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.