
BJP Atal Jayanti News:–
प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश भर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी। इस वर्ष को भाजपा ने “निर्माण वर्ष” के रूप में घोषित किया है। इसी क्रम में जांजगीर–चांपा जिले में भी सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है।
जांजगीर–चांपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को जिले में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए जिला और सभी मंडलों में संयोजक एवं सदस्यों की टीमें गठित की हैं। कार्यकर्ताओं ने अपने–अपने मंडलों के नगर और गांवों में स्थित अटल परिसर में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ–सफाई की गई।

शाम के समय कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर में दीप प्रज्वलन किया और दीयों से पूरे परिसर को रोशनी से सजाया। इस दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें के नारे भी लगाए गए। यह कार्यक्रम सप्ताहभर तक चलेगा। कल जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में अटल जी के जीवन और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें विभिन्न वक्ता अलग–अलग विषयों पर अपने विचार रखेंगे।
स्वच्छता अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहु, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और आशुतोष गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, विवेका गोपाल, आईटी सेल संयोजक अनिल शर्मा, सोशल मीडिया सहसंयोजक राकेश रुपवानी, मणिकांत अग्रवाल, देवा गढ़वाल, पुष्पेंद्र निर्मलकर, चुन्नी राठौर, रवि पांडेय, अजय कौशिक, रामगोपाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
