Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी खदान में खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वाधान में 40वें खान वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। सुरक्षा पखवाड़ा के तहत खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा नामित निरीक्षण दल द्वारा खदान का अवलोकन किया गया। निरीक्षण दल में एनएमडीसी, बजरंग पावर तथा सारदा एनर्जी के सदस्यगण शामिल थे।
मुख्य महाप्रबंधक फ्लक्स सी श्रीकांत ने सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा नंदिनी खदान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के मानदंड को बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उप महाप्रबंधक नंदिनी माइंस बीरेन्द्र कुमार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए बताया कि नंदिनी खदान ने पिछले 10 वर्षों से ‘शुन्य दुर्घटनाÓ का लक्ष्य हासिल किया है। वर्ष 2024 से खदान में नई ड्रिलिंग मशीन को चालू किया गया है। इस मशीन के प्रयोग से कार्यस्थल को धूल मुक्त करने में मदद मिली है जिससे सुरक्षा के साथ-साथ
उत्पादकता में भी वृद्धि सुनिश्चित हुई है। खदान में ट्रैफिक सुरक्षा के दृष्टिगत सोलर ब्लिंकर लगाया गया है। निरीक्षक दल के कन्वेनर डी मांडी
ने उपस्थित जनों को सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने ‘षून्य दुर्घटनाÓ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा इस कार्य
प्रवृत्ति को आगे भी आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण दल ने खदान, मैगजीन, गैरेज, मशीनरी, टेऊनिंग सेंटर तथ रिकॉर्डस का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ जानकारी साझा की।
