Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
डोंगरगढ़ । नगरीय निकाय चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी ने डोंगरगढ़ नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी और पार्षद पद के चार प्रत्याशियों को प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश रामटेके, वार्ड क्रमांक 3 से राकेश वैष्णव, वार्ड क्रमांक 5 से प्रीति चमन समुद्रे, वार्ड क्रमांक 13 से गगन लारोकर और पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमित छाबड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है
उल्लेखनीय है कि इन पांच प्रत्याशियों के अलावा भी नगर में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को हराने में जुटे हुए हैं. कार्यकर्ता उम्मीद लगाए हुए हैं कि पार्टी ऐसे नेताओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करे, जो संगठन में रहते हुए अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हैं।
