रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने देश में जनगणना कराने को लेकर टिप्पणी की है।
देश में साल 2011 के बाद से जनगणना नहीं कराई गई है।

विपक्ष लगातार देश में जनगणना और जाति जनगणना कराने की मांग कर रहा है।
छत्तीसगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उचित समय पर करेंगे।
उन्होंने कहा है कि जब तय करेंगे तब मैं घोषणा करूंगा, कैसे होगा और कब होगा।
