दो बाइक में भिड़ंत एक की मौत , दो युवक घायल


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

बलौदाबाजार । जिले पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम रोहांशी में दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गई।

 

मृतक का नाम जानू राम पटेल है। जो कि, सब्जी बेचने का काम करता है और अपने घर से सब्जी बेचने के लिए रोहांशी के बाजार में जा रहा था।

 

 

इस हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे तत्काल ही उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

उन्होंने बताया कि, पुलिस ने मृतक के शव को उप स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रखवाया है।

 

 

मृतक के परिजनों के आने के बाद पंचनामा कर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जप्त कर थाना पलारी में रखा गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.