ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, 2 बच्चों की मौत, 11 लोग घायल…


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रायपुर । सिलतरा इलाके में एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बैठे 13 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं 11 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी के कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे पार्क कर दिया था। गाड़ी में सवार लोग नीचे उतरकर सड़क किनारे बैठे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हे रौंद दिया।

 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे के लगभग धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि धमतरी जिले का साहू परिवार नए साल से ठीक पहले अमरकंटक दर्शन करने गया था। रात में अमरकंटक से परिवार के लोग तूफान गाड़ी से वापस धमतरी लौट रहे थे। गाड़ी में महिलाओं और बच्चों को मिलाकर 13 लोग सवार थे। इसी दौरान सिलतरा ओवर ब्रिज के ऊपर गाड़ी में खराबी हो गई। गाड़ी के खराब होने पर चालक उसे बनाने का प्रयास कर रहा था।

 

 

 

वहीं गाड़ी में सवार परिवार के कुछ लोग गाड़ी से नीचे उतरकर सड़क किनारे बैठ हुए थे। तभी रायपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने तूफान गाड़ी और लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रिपेयरिंग करने के दौरान कुछ लोग सड़क के किनारे बैठे थे। कुछ गाड़ी के अंदर थे। हादसे में दो बच्चे 12 साल की आरध्य साहू और 14 साल की मोनिका साहू ट्रक के टायर के नीचे आ गए।

  CG Posting News:– पीएससी से चयनित सहायक संचालकों की पोस्टिंग आदेश हुआ जारी, देखें आदेश

 

 

 

वहीं करीब 11 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में लिना साहू, मोनिका साहू, माही साहू, निर्मल साहू, निशा साहू, प्रार्थना साहू, ओम प्रकाश साहू, गीतांजली साहू, प्रेरणा साहू, दीक्षा साहू, कृतेश साहू और ड्राइवर नरोत्तम साहू शामिल है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।