कटघोरा शिक्षा विभाग में तबादला विवाद, नए ABEO को नहीं संभालने दिया जा रहा कार्यभार

कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड में शिक्षा विभाग का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। आरोप है कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय शासन के तबादला आदेश और वरिष्ठ सचिवों की समिति के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। मामला सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) के तबादले से जुड़ा हुआ है, जहां पुराने अधिकारी को कार्यमुक्त नहीं किया गया है, जबकि नए अधिकारी ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को जारी प्रशासनिक तबादला आदेश में कटघोरा में पदस्थ ABEO अभिमन्यु टेकाम का तबादला जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह किया गया था। उनके स्थान पर हरिकृष्णा नायक को कटघोरा पदस्थ किया गया। नए अधिकारी ने कटघोरा पहुंचकर ज्वाइन भी कर लिया, लेकिन अभिमन्यु टेकाम ने स्थानांतरण नीति 2005 का हवाला देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।

 

हाईकोर्ट के निर्देश पर मामला वरिष्ठ सचिवों की समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रशासनिक आधार पर किए गए तबादले को सही ठहराया और अभिमन्यु टेकाम की आपत्ति को निरस्त कर दिया। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा भी आदेश जारी कर उनका आवेदन अमान्य घोषित कर दिया गया।

  तंत्र अधिष्ठाता के दरबार मे लग रहा है भक्तों मेला,अखंड दीप,सहित 11सौ ज्योति कलश का ले रहे है दर्शन लाभ

 

इसके बावजूद आरोप है कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने अभिमन्यु टेकाम को अब तक कार्यमुक्त नहीं किया है। वर्तमान में कटघोरा शिक्षा कार्यालय में दो-दो ABEO कार्यरत बताए जा रहे हैं। इस स्थिति को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

वहीं शिक्षा विभाग को लेकर भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप भी लगातार सामने आते रहे हैं। विभाग में पदस्थापन, पदोन्नति, खरीदी और निलंबन-बहाली जैसे मामलों में कथित लेन-देन और प्रभाव के आधार पर काम होने की चर्चाएं आम हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ लोग मध्यस्थ की भूमिका निभाकर विभागीय कामकाज को प्रभावित कर रहे हैं।

 

अब देखना होगा कि शासन और जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.