भाजपा में आज शामिल हो सकते है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सयुंक्त महासचिव ई.पाण्डेय, कांग्रेस को एक और बड़ा झटका


जाँजगीर चाँपा ज़िले के पूर्व कांग्रेसी नेता इंजीनियर रवि पांडेय के बीजेपी में जाने की खबर है। इसके बाद से कांग्रेस के नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है, आज शाम तक इंजी. रवि पाण्डेय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक एक कर कांग्रेसी नेता पार्टी से इस्तीफ़ा दे रहें है और भाजपा का दामन थाम रहें हैं।


सूत्रों के मुताबिक़ रवि पांडेय अपने सैकड़ों सहयोगी और समर्थकों के साथ  भाजपा प्रवेश करने कुशा भाऊ ठाकरे परिसर रायपुर पहुँचे है जिसमें पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच ,उप सरपंच एवं पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं।


रवि पांडेय के बीजेपी में जाने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में बड़ा नुक़सान झेलना पड़ सकता है। क्योंकि जाँजगीर चाँपा इलाक़े में उनकी पकड़ मज़बूत है।

ग़ौरतलब है कि रवि पांडेय ने कांग्रेस छोड़ने की बड़ी वजह भगवान राम मंदिर के विरोध को बताया था और वे इससे दुखी थे। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फ़ैसला लिया और कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.