CG न्यूज़: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफे का झांसा, शिक्षक समेत पूरे परिवार ने रचा करोड़ों की ठगी का जाल – पत्नी, बेटी, साला, सलहज गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़), दिनांक: 09 जुलाई 2025 | संवाददाता – न्यायधानी सुरेंद्र मिश्रा

छत्तीसगढ़ के जिले से एक सनसनीखेज आर्थिक अपराध का खुलासा हुआ है। कसडोल थाना क्षेत्र में एक शासकीय शिक्षक द्वारा लोगों को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दोगुना लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर करोड़ों की ठगी की गई। पहले से गिरफ्तार शिक्षक रामनारायण साहू और उसके भाई के बाद अब पुलिस ने उसी के परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पत्नी, बेटी, साला, सलहज और अन्य करीबी रिश्तेदार शामिल हैं।

जांच में उजागर हुई परतें: परिवार के लोग ही थे साझेदार
कसडोल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची इस प्रकार है:
• अनीता साहू (43) – पत्नी
• कुसुम रानी साहू (23) – बेटी
• देवनारायण साहू (45) – साला
• जानकी साहू (40) – सलहज
• अनिल शंकर साहू (34) – रिश्तेदार (निवासी लक्ष्मणपुर)
• रामनारायण साहू (48) – अन्य रिश्तेदार (निवासी बिलारी)

इन सभी को कांकेर और जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

कैसे रची गई यह सुनियोजित ठगी?
एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी रामनारायण साहू ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डीमैट अकाउंट, एंजेल वन, मास्टर अकाउंट, कॉपी ट्रेडिंग और ट्रस्ट वॉलेट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा:
• 1.75 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गईं 70 हेली मशीनें
• सोनाखान, चंदखुरी, सांकरा और शिवरीनारायण में खरीदी गई एकड़ों जमीन
• ₹81,000 नकद, एक ब्रेजा कार, एक मोटरसाइकिल, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जब्त

कई जिलों तक फैला ठगी का जाल
कसडोल थाने में अब तक चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह केवल बलौदाबाजार जिले तक सीमित नहीं था, बल्कि लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद और रायगढ़ जिलों तक फैला हुआ था।

एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम अब आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की, फरार सदस्यों की तलाश और साइबर सेल से तकनीकी जांच में जुटी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.