गांव के विकास की जिम्मेदारी ग्रामीणों की है : शुक्ला

गांव के विकास की जिम्मेदारी ग्रामीणों की है : शुक्ला

कोटा। आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत चुरेली में वन भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों व महिलाओं ने पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला से शिकायत की। ग्रामीणों की मांग पर आयोजित बैठक में शुक्ला ने कहा कि गांव की जंगल जमीन की सुरक्षा सिर्फ वन विभाग की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2005 से पूर्व काबिज भूमि का पट्टा देकर आदिवासियों को मालिकाना हक प्रदान किया था, जिसका लाभ उन्हें मिला। किंतु अब जो लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं, उन्हें पट्टा नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में वन विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा, जिससे जेल भी जाना पड़ सकता है। शुक्ला की समझाइश पर कब्जाधारियों ने जमीन छोड़ने पर सहमति जताई।

बैठक में ग्रामीणों ने राशन कार्ड की समस्या, खाद की किल्लत और बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायत भी रखी। इस पर शुक्ला ने कहा कि वितरण केंद्र चपोरा कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों को जगाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आने के बाद बिजली बिल में तीन बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता परेशान है। जल्द ही चक्का जाम कर प्रशासन को चेताया जाएगा।

  अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मौके पर सरपंच सुखी पैकरा, संतोष पैकरा, ईश्वर तंवर, राजाराम कोल, भुवन सिंह, राजकुमार सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.