नर्सिंग कालेज के प्रोफेसर ने छात्रा को पास करने के लिए कहा शारीरिक संबंध बनाने, बोला बॉयफ्रेंड के साथ जो करती हो मेरे साथ करो



बिलासपुर। नर्सिंग कालेज में पदस्थ एक प्रोफेसर ने छात्रा को पास करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। प्रोफेसर के मोबाइल चैट को दिखाकर छात्रा ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। मैसेज में प्रोफेसर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने या 30 हजार रुपये की मांग कर रहा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।


रायगढ़ जिले में रहने वाली 20 वर्षीय युवती नर्सिंग की छात्रा है। वह सकरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि कालेज के प्रोफेसर रवि कुमार ने 20 फरवरी को उसके मोबाइल पर मैसेज किया था। मैसेज में उसने परीक्षा में पास करने के लिए रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर उसने छात्रा को ईशारों ही ईशारों में शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। छात्रा उसकी बातों को समझ नहीं पाई। इसके बाद उसने खुलकर साथ में सोने के लिए कह दिया। छात्रा उसकी बातों से आहत हो गई। उसने पूरे मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सकरी थाने में की। साथ ही उसने प्रोफेसर के चेटिंग को भी पुलिस के हवाले कर दिया। इसके आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित प्राेफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ब्वाय फ्रेंड के साथ जो करती हो वही मेरे साथ करो:–

मोबाइल चैट के दौरान प्रोफेसर ने पहले तो ईशारों में अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। छात्रा उसकी बातों को समझ नहीं पा रही थी। ज्यादा पूछने पर उसने बताया कि परीक्षा में पास होने के लिए 30 हजार रुपये लगते हैं। उसने छात्रा से रुपये मांगे या फिर पास होने के लिए वही करने के लिए कहा जो वह अपने ब्वायफ्रेंड के साथ करती है। छात्रा ने ब्वायफ्रेंड के साथ जो करती हो वही करने के लिए कहा। छात्रा ने ब्वायफ्रेंड नहीं होने की बात कही तो उसने सीधे ही साथ में सोने के लिए कह दिया।

मांगी अश्लील तस्वीरें:–

चेटिंग के दौरान छात्रा को अपनी जाल में फंसाने के लिए प्रोफेसर अश्लील बातें करने लगा। साथ ही उसने छात्रा को अश्लील तस्वीरें लेकर भेजने के लिए कहा। इसे भी उसने इमोजी के माध्यम से कहा था। इसे छात्रा नहीं समझ पाई। इस पर उसने छात्रा को बाथरूम जाकर अश्लील तस्वीरें खींचकर भेजने के लिए कह दिया। छात्रा ने फोटो लीक हो जाने की बात कहते हुए मना कर दिया।

  प्रदेश में आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक, 5967 पदों पर सभी जिलों में जारी है फिजिकल टेस्ट


सहेली को भी साथ लेने बनाया दबाव:–

छात्रा के साथ ही उसकी एक सहेली भी पढ़ाई करती है। आरोपित प्रोफेसर ने उसे भी पास कर देने की बात कही थी। साथ ही उसने उसकी सहेली से भी शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इसके लिए उसे तैयार करने कहा। छात्रा ने उसके सो जाने की बात कहते हुए टाल दिया। इसके बाद उसने लड़कों को पास करने के लिए क्या करना पड़ेगा भी पूछा। इस पर प्रोफेसर ने हर विषय के लिए 30 हजार रुपये लगने की बात कही।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.