गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई घटना…


Rajnandgaon News:–  गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Rajnandgaon राजनांदगांव। गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।


डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में बीती रात यह घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात टंकेश्वर कंवर एक गाय के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। जिसे कुछ गांव वालों ने देख लिया और दौड़ाया। पकड़े जाने के भय से टंकेश्वर भागने लगा। भागने के दौरान उसके पैर में चोट भी लगी। पूरी घटना पास ही लगे दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

घटना के विरोध में गांव वालों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने डोंगरगढ़ थाना पहुंचकर दोषी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इसके बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के साथ अन्य समुचित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.