खूंखार अंतरराज्यीय आरोपी  अन्य राज्यों से आकर हथियारों के दम पर करते थे मवेशियों की तस्करी,  10 आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार



बिलासपुर।अन्य राज्यों से आकर अपराधिक तत्वों द्वारा जिले से मवेशियों की तस्करी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने हथियारों व गांजे के साथ दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर। यूपी और महाराष्ट्र से आकर  बिलासपुर जिले में मवेशियों की तस्करी करने वाले 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने खतरनाक हथियार और 21 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस, पशु अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


एसपी रजनेश सिंह रविवार को मामले का खुलासा करते हुए  बताया कि हिर्री पुलिस को सूचना मिली कि बेलमुंडी स्थित सूने यार्डनुमा मकान में आठ-दस बाहरी लोग ठहरे हुए हैं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध है। संदिग्ध लोगों के पास घातक हथियार है। वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस पर एसीसीयू, चकरभाठा और हिर्री थाने के जवानों की टीम बनाई गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जवानों को देखकर संदिग्धों ने फायरिंग करने की चेतावनी देते हुए भागने की कोशिश की। इधर जवान पहले से ही सचेत थे। चारो तरफ से की गई घेराबंदी के कारण आरोपित भागने में कामयाब नहीं हो सके। जवानों ने मौके से 10 लोगों को पकड़ लिया। उनके ठिकाने से घातक हथियार, दो कार, दो ट्रक और 21 किलो गांजा मिला। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपित जिले से मवेशियों की तस्करी के साथ ही गांजा की तस्करी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, पशु अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



स्थानीय लोगों की मदद से कर रहे थे तस्करी:–

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को कुछ स्थानीय लोग सहयोग कर रहे थे। स्थानीय लोगों के माध्यम से किसानों के मवेशियों की खरीदी कर दूसरे राज्यों में भेजा जाता था। पुलिस आरोपियों के मोबाइल काल डिटेल और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर स्थानीय सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।

नशे के बड़े कारोबारियों से है संपर्क, संरक्षण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई:–

अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि पकड़े गए आरोपी स्थानीय अपराधियों के संपर्क में हैं। उनके माध्यम से जिले में बड़े पैमाने पर गांजा और नशे का सामान खपाया जा रहा है। गैंग में स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर के कुछ सरगना शामिल हैं। उनके पकड़े जाने पर बड़े मामले का पर्दाफाश होगा। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को संरक्षण देने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हत्या और डकैती के मामले हैं दर्ज:–
एएसपी अनुज ने बताया कि आरोपित युवक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में मवेशी तस्करी, डकैती, हत्या और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपित युवकों की जानकारी अलग-अलग राज्यों की पुलिस को भेजा गया है। इसके माध्यम से उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

  बिजली कटौती, 4 इलाकों में पड़ेगा असर



एसपी ने की सराहना, मिलेगा इनाम:–
दूसरे राज्य से आकर जिले में अपराधिक घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीएसपी निमितेष सिंह, हिर्री थाना प्रभारी किशोर केंवट, चकरभाठा थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा, एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, बिल्हा थाना प्रभारी नरेश चौहान, एसीसीयू की टीम, चकरभाठा, बिल्हा और हिर्री के जवान शामिल रहे। एसपी सिंह ने टीम में शामिल जवानों की सराहना करते हुए बेस्ट पुलिस आफिसर सम्मान देने की घोषणा की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.