डैम में मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटी, दो मछुआरे भाई डूबे, 24 घंटे से एसडीआरएफ की तलाश जारी एक ने बचाई तैयार कर अपनी जान दूसरा अब भी लापता


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

डैम में मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने से दो मछुआरे भाई डूब गए। एक किसी तरह निकला जबकि दूसरे की तलाश एसडीआरएफ कर रही है।

रतनपुर- खूंटाघाट डैम में मछली पकड़ने गए दो मछुआरों की नाव डैम में पलट गई। कल आए आंधी तूफान के चलते नाव का बैलेंस बिगड़ और वह पलट गई। छोटा भाई किसी तरह लोगों की मदद से डैम से तैरकर निकल गया। जबकि बड़ा भाई लापता हो गया। जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

कल बुधवार की शाम मछुआरा 28 वर्षी राहुल केंवट अपने छोटे भाई 22 वर्षीय पंकज केंवट के साथ खूंटाघाट डैम में मछलियां पकड़ने गया था। कल शाम आए आंधी तूफान के चलते नाव डगमगाने लगी और डैम में पलट गई। दोनों भाई पानी में डूबने लगे। डैम के पास खड़े लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। जिस पर राहुल किसी तरह तैरते हुए बाहर निकल गया जबकि पंकज पानी में डूब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी जानकारी दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने डैम में तलाश शुरू की। पर अंधेरा होने के चलते कोई नतीजा हाथ नही लगा और रात होने के चलते सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। आज सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू की गई है। पर अभी तक कोई नतीजा हाथ नही आया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.