Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
आरोपी की बातों पर विश्वास कर पीड़िता अक्टूबर 2024 में पहुंची। मोहित सिंह ने उसे हमीदिया रोड स्थित होटल मेघदूत बुलाया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह फरार हो गया।
मेडिकल रजिस्ट्रेशन दिलाने का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने सात महीने बाद मध्यप्रदेश के भिंड जिले से गिरफ्तार कर लिया है। खुद को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का अधिकारी बताने वाले आरोपी के खिलाफ भोपाल के मंगलवारा थाने में मामला दर्ज था, जिसकी तलाश में पुलिस लंबे समय से जुटी थी। आरोपी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती, बनाया झूठे पद का भ्रम
देवास निवासी पीड़िता ने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में मेडिकल प्रैक्टिस हेतु एफएमजीई (Foreign Medical Graduate Examination) पास किया था और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान मोहित सिंह शेखावत नामक युवक से हुई।
कुछ समय बाद बातचीत व्हाट्सएप पर शिफ्ट हुई और आरोपी ने खुद को “Central Home Ministry, Government of India” का अधिकारी बताते हुए मेडिकल रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा दिया। उसने युवती को बिना इंटर्नशिप किए ही लाइसेंस उपलब्ध कराने का वादा किया।
भोपाल बुलाकर होटल में किया दुष्कर्म
आरोपी की बातों पर विश्वास कर पीड़िता अक्टूबर 2024 में भोपाल पहुंची। मोहित सिंह ने उसे हमीदिया रोड स्थित होटल मेघदूत बुलाया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह फरार हो गया।
पीड़िता ने 21 अक्टूबर को देवास के सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसे ज़ीरो पर दर्ज कर केस डायरी भोपाल के मंगलवारा थाना स्थानांतरित की गई।
पुलिस ने भिंड से पकड़ा आरोपी, नाम बदलकर रह रहा था
आरोपी मनोज सिंह श्रीवास उर्फ मोहित सिंह शेखावत घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गोहद थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 14, जिला भिंड से गिरफ्तार कर लिया।
प्रमुख तथ्य
आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए महिला डॉक्टर से संपर्क साधा
???? खुद को केंद्र सरकार का अफसर बताया
???? मेडिकल रजिस्ट्रेशन का झांसा देकर भोपाल बुलाया
???? होटल में किया दुष्कर्म, फिर हुआ फरार
???? ₹5000 का इनाम घोषित था, 7 महीने बाद गिरफ्तारी
???? गिरफ्तारी गोहद, भिंड से हुई
पुलिस का बयान
आरोपी ने खुद को फर्जी अफसर बताकर महिला को बहलाया और दुष्कर्म किया। यह गंभीर अपराध है। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।” थाना प्रभारी, मंगलवारा
