बचेली से अपहृत 18 दिन का बालक 4 घंटे के भीतर सकुशल बरामद

सटिक जानकारी, अंतर जिला समन्वय और त्वरित कार्यवाही का परिणाम, प्रकरण के संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लिया गया है

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के थाना बचेली में लगभग 12:30 सूचना प्राप्त हुआ कि रेल्वे कालोनी के निवासी छोटी कुंजाम पति पोदिया कुंजाम लगभग 11:00 बजे के आसपास वह पास में ही नल से पानी भरने गयी थी! जब वापस आयी तो झूले में उसका 18 दिन बालक नही था!आसपास पता करने पर बालक का कोई पता नहीं चला!

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा बताया गया कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में तत्काल जिला दंतेवाड़ा एवं सरहदी जिला में नाकाबंदी लगाया गया!

इस बीच पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि प्रार्थिया द्वारा बताये प्रारंभिक जानकारी के आधार पर जिला दंतेवाड़ा की सायबर टीम द्वारा तकनिकी विश्लेषण कर कुछ संदिग्धों चिन्हित किया गया।और एक टीम दंतेवाड़ा से पतातलाश हेतु रवाना किये l उसी आधार जिला बस्तर पुलिस के साथ समन्वय कर बालक की तलाश लगातार जारी रखे!

लगभग 16:00 बजे जगदलपुर से अपहृत बालक को पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिंहा & पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय के दिशा-निर्देश में पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया!

  मंत्री लखन लाल देवांगन बताये फ्लोरा मेक्स कंपनी को संरक्षण क्यों दे रहे : कांग्रेस

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि- प्रकरण में महिला के साथ अन्य दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है!अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बस्तर आईजी पुलिस देंगे ईनाम

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि बालक के अपहरण के प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ 04 घंटे के भीतर त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को सकुशलता पूर्वक बरामद करने वाले पुलिस टीम के समस्त अधिकारियों/बल सदस्यों को उचित ईनाम से पुरस्कृत किया जायेगा ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.