सरगुजा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों पर अभियान “नवाबिहान” चलाकर की जा रही सख्त कार्यवाही


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

सरगुजा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों पर अभियान “नवाबिहान” चलाकर की जा रही सख्त कार्यवाही।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट बिक्री के मामले मे आरोपिया कों किया गया गिरफ्तार।
आरोपिया के कब्जे से कुल 310 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं 318 नग प्रतिबंधित टेबलेट कुल किमती लगभग 83000/- रुपये किया गया बरामद।

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” चलाकर प्रतिबंधित नशीले पदार्थो के खरीद फरोख्त एवं तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम द्वारा पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं।

इसी क्रम मे दिनांक 23/02/24 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि जनपदपारा रोड स्थित दर्श मेडिकल दुकान के संचालक द्वारा अपने मेडिकल दुकान एवं घर मे प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट रखकर नवयुवकों कों अधिक कीमत पर बिक्री किया जा रहा हैं, नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दर्श मेडिकल दुकान की घेराबंदी कर संचालक कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो महिला संदेही द्वारा अपना नाम (01) ज्योति जायसवाल पति देवेश जायसवाल उम्र 28 वर्ष साकिन जनपदपारा अम्बिकापुर का होना बताई, महिला संदेही के दुकान एवं जनपदपारा स्थित घर की तलाशी लेने पर कुल 310 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन एवं 318 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट कुल किमती लगभग 83000/- रुपये मौक़े से बरामद किया गया हैं, आरोपिया से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट कों मेडिकल दुकान के आड़ मे दुकान एवं घर से बिक्री करना स्वीकार किया गया, आरोपिया के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 97/24 धारा 21(सी), 22(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापेमारी का विरोध

सम्पूर्ण कार्यवाही मे औषधि निरीक्षक अनिल कुमार पैकरा, आलोक कुमार मौर्य, थाना कोतवाली से उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह, छत्रपाल सिंह, आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल कुमार,शिव राजवाड़े, रूपचंद एक्का, सैनिक श्याम साहू शामिल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.