Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
सरगुजा , सीतापुर ग्राम बेलजोरा के आदिवासी समुदाय के राज मिस्त्री संदीप लकरा को ठेकेदार अभिषेक पांडे और उनके मुंशी प्रत्यूष पांडे , गौरी तिवारी के द्वारा 7 जून को मरते दम तक हाथ पैर बांध कर मारा गया । और गायब कर दिया कर था। और 8 जून को जाकर घर में जा कर धमकाया गया की संदीप को ढूंढ कर बताओ ।घटना स्थल में संदीप का मोटर साइकिल और जूता महीनो पड़ा रहा। प्रत्यक्ष गवाह होने के बाद भी परिजनों के द्वारा पुलिस में fir नहीं लिखा गया। सर्व आदिवासी समाज (रूढ़िजन्य परंपरा पर आधारित) के बलरामपुर और सरगुजा के जिला टीम के द्वारा थाना का घेराव किया गया प्रदेश टीम के द्वारा बता करने के उपरांत बहुत मुश्किल से fir किया । लेकिन उसके बाद जांच का एंगल परिवार को ही परेशान करने लगे। दिनांक 27 अगस्त को प्रदेश टीम से श्री अकबर राम कोर्राम (पूर्व डीआईजी) प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना महासभा के नेतृत्व में विनोद नागवंशी प्रदेश सचिव , जीवराखान मराई प्रदेश प्रभारी के साथ जिला टीम पुलिस अधीक्षक सरगुजा से मुलाकात कर सारे मामलों को अवगत कराते हुए कॉल डिटेल के द्वारा जांच करने के बता पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए परिणाम निकल जो भयानक है । ठेकेदार के द्वारा दुर्भावना पूर्वक घेर कर हाथ पैर बांध कर जान से मारकर कर 60 km दूर अपने कंस्ट्रक्शन साइट नल जल मिशन के गढ्ढे में डाल कर सीमेंट से प्लास्टर किया।
पांचवी अनुसूची क्षेत्र में पूरे विधायक आदिवासी, मंत्री आदिवासी , थाना के अधिकारी आदिवासी और ठेकेदार गैर आदिवासी बाहर का , तो इनको सरंक्षण कौन दे रहा है आदिवासी अपने हर बात के लिए आंदोलन करेगा तो पांचवी अनुसूची क्यों और क्या महत्व , जनप्रतिनिधि किसके लिए , अधिकारी किसके लिए ये क्या ठेकेदार और कॉरपोरेट घराने के लिए की जनता के लिए ?
इस घटना की सीबीआई जांच की मांग कर अपराधियों के मददगार पुलिस कर्मियों पर भी एफ आई आर की मांग गृहमंत्री जी से सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ ने की है अगर इस प्रकरण में साजिश व संरक्षण करता पर कार्रवाई नहीं होती है तो सर्व आदिवासी समाज पूरे सरगुजा संभाग में उग्र आंदोलन करेगा।।

Leave a Reply