बिलाईकछार गाँव में महिला-पुरुष कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी कलाकार रिंकी देवांगन की प्रस्तुति से होगा समापन

कांकेर। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के बिलाईकछार गाँव में महिला पुरुष कबड्डी और वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16-17 और 18 अक्तूबर तक किया गया है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

चारगाँव के पास स्थित ग्राम बिलाईकछार में शुक्रवार की शाम छत्तीसगढ़ की जानी मानी कलाकार और गायिका रिंकी देवांगन, रंग झरोखा की रंगारंग प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

जिसमें सर्व आदिवासी समाज कोयलीबेडा, अंतागढ़ और पाखंज़ूर के तीनों अध्यक्ष सहदेव उसेंडी, संतराम सलाम, सियाराम पूड़ो, सरपंच संघ के अध्यक्ष सुखीराम उसेंडी के अलावा देवलाल दुग्गा, मुकेश नेताम, दिलीप बघेल, देवली नुरुटी, दामिनी रामटेक, बसंत ध्रुव, पीलूराम उसेंडी, लच्छू गवाड़े समेत बड़ी संख्या में आसपास के सरपंच और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

ग्रामीणों ने आसपास के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आनंद उठाने की अपील भी की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.