Shakti Crime News:– छठवीं के छात्र को सरप्राइज देने के बहाने चाकू मारने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया


Shakti Crime News:– 
सक्ती जिले के हसौद क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवकों ने एक नाबालिग विद्यार्थी पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। यह घटना शनिवार दोपहर की है, जब कक्षा छठवीं का छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावरों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
सक्ती। शनिवार दोपहर हुई वारदात में एक मासूम छात्र पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना तब हुई जब छठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र परीक्षा देकर स्कूल से लौट रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने उसे सरप्राइज देने के बहाने आंखें बंद करने को कहा और जैसे ही उसने भरोसा किया, आरोपियों में से एक ने चाकू से उसके गले और हाथ पर वार कर दिया। दूसरा युवक उसे पकड़कर मुक्के मारता रहा। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार भी जब्त कर लिया है। यह मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हसौद की द्रौपती साहू ने अपने बेटे पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उनका पुत्र शनिवार की दोपहर जब स्कूल से लौट रहा था, तब नकटा पार तालाब के पास गांव के ही गोकुल साहू (19) और बादल सागर (20) उसे मिले। दोनों ने कहा कि उनके पास उसके लिए एक सरप्राइज है और आंखें बंद करने को कहा। छात्र ने उनकी बात मान ली। तभी गोकुल साहू ने जेब में रखे चाकू से उसके गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए, जबकि बादल सागर ने पीछे से पकड़कर उसे मुक्के मारे। अचानक हुए हमले से बच्चा खून से लथपथ हो गया लेकिन किसी तरह घर पहुंचकर परिवार को घटना बताई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाकर पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई में यह टीम रही शामिल:–
शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इस अभियान में एएसआई बिसोहन चंद्रा, प्रधान आरक्षक नंदूराम साहू, आरक्षक अश्विनी जायसवाल, संजय शर्मा, घनश्याम पांडेय, कमलेश धारिया, संदीप नाग, राजेंद्र कुर्रे, राजू खुटे और चंद्रमान चंद्रा शामिल रहे। पुलिस टीम हमले की वजहों और पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

  CBSE School Teacher News:– सीबीएसई का सख्त आदेश, सभी संबद्ध स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों सहित पूरी जानकारी करना होगा सार्वजनिकCBSE

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.