शराब पीने से मना करने पर नौकर ने मालिक की चाकू घोंप कर की हत्या


धमतरी। शराब पीने से इनकार करने पर शराबी नौकर ने  चाकू घोंपकर मालिक की हत्या कर दी। हत्या के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली  जानकारी के अनुसार  पूरा मामला केरेगांव थाना इलाके के फूडहर धाप गांव में बीती रात। घटित हुआ। यहां रहने वाले किसान रामसम्मुख नेताम के खेत में धान की फसल लगी है। फसल की रखवाली के लिए राम सम्मुख ने तेजेश्वर महार को नियुक्त किया हुआ है। बीती रात 8:30 बजे के लगभग रामसम्मुख नेताम अपने नौकर तेजेश्वर् महार को खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचा। इस दौरान तेजेश्वर शराब पी रहा था। जिसे देखकर रामसम्मुख ने डांटते हुए शराब पीने से मना किया। मालिक की डांट सुनकर नौकर तेजेश्वर नाराज हो गया। उसने चाकू से कई बार मालिक के सीने पर कर दिए। हमले में मालिक रामसम्मुख की मौके पर ही मौत हो गई।


हत्या को अंजाम दे नौकर तेजेश्वर महार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची केरेगांव पुलिस ने घायल को  अस्पताल पहुंचाया। जहां परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की पता तुला शुरू की। तब आरोपी में  धमतरी की तरफ भागने की जानकारी मिली उसे घेरेबंदी कर पुलिस टीम ने पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ में उसने  हत्या का आरोप कबूल कर लिया। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर न्यायिक रिमांड में पेश किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.