Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
दुर्ग। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचे हैं। सुरक्षा घेरे में पहुंचे ईडी के अफसरों को देखकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की है। बताया जा रह है कि, ईडी के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बंगले के अंदर पहुंचे हैं।
कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित शराब घोटाले की छानबीन के लिए सोमवार की सुबह ED ने भूपेश बघेल के घर छापा मारा। बघेल के बेटे से पूछताछ भी की गई। इसके बाद ED के अधिकारियों ने दास्तावेज जब्त करना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ED ने नेहरू नगर में मुकेश चंद्राकर और राजेंद्र साहू के घर से फाइलें जब्त की हैं। यह भी पता चला है कि, 6 मोबाइल को भी सिम कार्ड सहित जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, मोबाइल से बातचीत के डिटेल खंगालेगी ED की टीम।
भाजपा की B-टीम के रूप में काम कर रही ED : टीएस सिंहदेव
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में कार्य कर रही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध की गई दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का हम कड़ा विरोध करते हैं। यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का सुनियोजित प्रयास है। मैं स्वयं इस अन्याय के विरोध में धरातल पर उतरते हुए भिलाई के लिए रवाना हो गया हूं।
लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे : भूपेश
मैं इस विषय को लेकर पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के सतत संपर्क में हूं और हम सब एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला है।
प्रदेशभर से कांग्रेसी भिलाई पहुंचे
पूर्व सीएम बघेल के घर छापे की खबर फैलते ही कांग्रेस खेमे में सनसनी फैल गई। प्रदेशभर से बघेल के करीबी और प्रशंषक भिलाई स्थित उनके निवास के बाहर जमा होने लगे। कुछ लोग उनके घर के बाहर धरने पर बैठ गए तो एक वक्त पर कुछ समर्थकों ने हंगामा करने की भी कोशिश की।
इधर विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। फिर सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए बायकाट कर सभी विधायक बघेल के निवास भिलाई चले गए। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी भिलाई पहुंचे। वहीं ईडी की कार्रवाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने पुतला दहन करने का ऐलान किया है। ईडी की की कार्रवाई के विरोध में यूथ कांग्रेसी सड़क पर भी उतरे।
