सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

बिलासपुर । समाज कल्याण विभाग द्वारा सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठजनों से संबंधित विषयों पर परिचर्चा के साथ-साथ उनके सम्मान का कार्यक्रम प्रार्थना सभा भवन में आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठजनों द्वारा मुख्य रूप से चर्चा में यह बात कहीं कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु आयोग/मंत्रालय की स्थापना तथा उनके संघ को प्रतिनिधित्व एवं आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठजनों को विशेष सहायता योजना ग्राम पंचायत स्तर से वरिष्ठजनों के देख-रेख के लिये योजना तैयार की जावे ताकि शहर के अंतिम छोर तक वरिष्ठ नागरिक अपने आपको असहाय और अकेलापन महसुस न कर सके।

 

इस अवसर पर विभागीय कलापथक दल ने वरिष्ठजनों तथा नशा से दूर रहने हेतु गीत संगीत के माध्यम से प्रस्तुति दी। मंचस्थ कार्यक्रम में संयुक्त संचालक श्रद्धा एस. मैथ्यू, दिलीप पात्रीकर, चन्द्रप्रकाश देवरस, राजेन्द्र दवे ने अपने विचार रखे एवं सरस्वती रामेश्री ने स्वागत भाषण में माता-पिता भरण पोषण नियम पर अपने विचार रखे। मंचस्थ वरिष्ठजनों के साथ-साथ सभी वरिष्ठजनों का फूलमाला, बुके साल एवं मोमेन्टो से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल अधिकारी हरीश सक्सेना, उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस प्रशांत मोकाशे सहायक नोडल अधिकारी जी आर चन्द्रा कु. आकांक्षा साहू, दीक्षांत पटेल, सौरभ दीवान के साथ-साथ बरिष्ठ नागरिक संघों से अरविन्द दीक्षीत परसराम कौशिक आरपी शर्मा रागधन सोनी आर.एन. राजपूत संतोष देवांगन, रमाशंकर बसंत, पूर्णिमा, रेखा, राजेश, उपस्थित थे।