Sarkari naukri: NABARD BANK– केंद्र के सरकारी बैंक में दसवीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, ऑफिस अटेंडेंट के 108 पदों पर हो रही भर्ती

Sarkari naukri: NABARD BANK– नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ( नाबार्ड) में ऑफिस अटेंडेंट के 108 पदों पर भर्ती हो रही है। दसवीं पास अभ्यर्थी 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 2 अक्टूबर से फॉर्म भराने शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

NABARD BANK में 108 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की गई है। Nabard.org पर ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। योग्यता 10वीं पास मांगी गई है।

उम्र सीमा:–

अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल होना चाहिए और अधिकतम उम्र 30 साल होना चाहिए। वही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों तथा दिव्यांगों के लिए उम्र सीमा में छूट है।

चयन प्रक्रिया:–

ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से पदों की भर्ती की जाएगी। न ऑनलाइन परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में रिजनिंग, अंग्रेजी,सामान्य, जागरूकता, और अभियोग्यता परीक्षण के 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा 90 मिनट की होगी। प्रारंभिक परीक्षा क्लियर होने के बाद भाषा की परीक्षा होगी हालांकि या क्वालीफाइंग नेचर का होगा।

जनरल,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपए होगा। जबकि एससी, एसटी और फिजिकल हैंडीकैप के लिए 50 रुपए होगा।

  CG:– बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की शिष्टाचार भेंट

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.