ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, लूफा में सांस्कृतिक एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, लूफा में सांस्कृतिक एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

बिलासपुर । ग्राम पंचायत लूफा (लहंगाभाठा), बेलगहना,में सांस्कृतिक एवं पारितोषिक वितरण (वार्षिकोत्सव) कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों, फौजियों, खिलाड़ियों और कलाकारों के योगदान को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, अभिभावक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और उत्साह और अधिक बढ़ गया।

मुख्य अतिथि पूर्व कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष संदीप शुक्ला – ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास अत्यंत आवश्यक है, तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

शिक्षक एवं अतिथि नरेंद्र प्रसाद यादव ने – ग्रामीण अंचलों में निरंतर शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि राजेश चौहान ने युवाओं एवं बच्चों को खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयी विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी, वहीं अभिभावकों ने गर्व महसूस किया।

  Bilaspur News:– डिब्बाबंद गौमांस बिक्री पर सहआरोपी कारोबारी के खिलाफ कार्यवाही पर हाईकोर्ट की रोक, राज्य सरकार को दो हफ्ते में जवाब देने का निर्देश

आयोजन के सफल संचालन में जन चेतना जागृति समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ने बताया कि इस प्रकार के वार्षिक कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लूफा की सरपंच अनामिका मेश्राम, सचिव श्याम सिंह, उपसरपंच रोशनी यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने अतिथियों, ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में भी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रभावी आयोजन संभव है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.