Raipur News:– शराबी चालक ने पुलिस चेकिंग से बचने आरक्षक पर चढ़ाई कार, आरक्षक गंभीर, आरोपी हिरासत में

Raipur News:–शराबी कार चालक ने पुलिस चेकिंग पॉइंट तोड़ते हुए आरक्षक पर कार चढ़ा दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले कार जप्त किया है।

Raipur रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में शराबी कार चालक ने पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए चेकिंग पॉइंट तोड़कर भागने के दौरान आरक्षक पर कार चढ़ा दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले कार को जप्त कर दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एसएसपी लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में कल बुधवार देर रात रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया था। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में भी चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। देर रात एक बलेनो कार क्रमांक सीजी 04 एमएल 8357 चेकिंग पॉइंट से गुजरी। उसी दौरान पुलिस की चेकिंग देखकर कार चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी और तेजी से कार चला पुलिस चेकिंग पॉइंट तोड़ भागने लगा। पुलिस टीम ने जैसे ही कार को रोकने की कोशिश की उसने रफ्तार बढ़ा दी और ट्रैफिक के आरक्षक हेम कुमार पटेल को ठोकर मारते हुए भागने लगी तथा आगे जाकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

  रात 11 बजे एमजीआर लाइन पर मिला श्रमिक का शव, प्रथम दृष्टया आत्महत्या—जांच में जुटी पुलिस

घटना में आरक्षक हेम कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनके दाहिने पैर की हड्डी पूरी तरह से टूट गई है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी ट्रैफिक प्रशांत शुक्ला भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उनके निर्देश पर कार में सवार दो युवक आदित्य चौधरी और सिद्धांत दान को हिरासत में ले लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी पब से लौट रहे थे और नशे में धुत थे। पुलिस जांच में पकड़े जाने के डर से उन्होंने कार की रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की थी जिसके चलते हादसा हुआ।

इस संबंध में एडिशनल एसपी ट्रैफिक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि एसएसपी साहब के निर्देश पर नशेड़ी चालकों और अवैध गतिविधियों में लिप्त असमाजिक लोगों पर कार्यवाही के लिए चेकिंग पॉइंट लगाकर चेकिंग किया जाता है। इसी क्रम में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में की जा रही चेकिंग में दोनों युवकों ने पुलिस चेकिंग पॉइंट तोड़ते हुए आरक्षक को ठोकर मार दी। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ अपराध दर्ज करवाया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.