Raipur Crime News:-पुलिस का नशा विरोधी अभियान ड्राई डे पर शराब बेचते 6 आरोपी पकड़े गए लाखों की शराब और नगद जब्त

Raipur Crime News:- रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राई डे के दिन शराब बेच रहे तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। राजधानी रायपुर में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने अलग‑अलग थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लाखों रुपए की शराब जब्त की है।

Raipur Crime News:-
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस द्वारा नशे के अवैध धंधे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ड्राई डे के दिन शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 6 आरोपियों को दबोचा है। सभी आरोपी शराब बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में थे।

15,390 रुपए की शराब के साथ अनिकेत सोनी गिरफ्तार

पहला मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुभाष नगर देवारपारा में दबिश दी। यहां से आरोपी अनिकेत सोनी को पकड़ा गया। आरोपी के पास से पुलिस ने पौवा और बीयर सहित कुल 58 शराब की बोतलें जब्त की हैं। इसके अलावा 6,230 रुपए नगद और 15,390 रुपए कीमत की शराब बरामद की गई।

10,640 रुपए की शराब के साथ सुभाष सोनकर गिरफ्तार

दूसरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष सोनकर को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह शराब बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा था। आरोपी के कब्जे से 2,240 रुपए नगद और 10,640 रुपए की देशी शराब जब्त की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

  Bilaspur news:–रिटायर्ड कर्मचारी को पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग में फसाने का झांसा देकर सैलून के कर्मचारियों ने की 54 लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

8,100 रुपए की शराब के साथ राजेंद्र अहीर गिरफ्तार

तीसरी कार्रवाई खमतराई थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सूर्या विहार के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राजेंद्र अहीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुंगेली जिले के बीजापुर गांव का रहने वाला है। उसके पास से 8,100 रुपए की अवैध देशी शराब बरामद की गई।

6,700 रुपए की शराब के साथ श्याम सोनी गिरफ्तार

चौथा मामला भी खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने RTO कार्यालय के सामने डेरपारा रावाभाठा इलाके में दबिश देकर आरोपी श्याम सोनी उर्फ सुंदरु देवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 6,700 रुपए कीमत की देशी शराब जब्त की गई है।

1.11 लाख रुपए की शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

पांचवां मामला खरोरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने हालेश्वर कुमार साहू, चंद्रशेखर साहू और अजय धीवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने चाचा मोहन साहू के ब्यारा में 1 लाख 11 हजार 360 रुपए की शराब छिपाकर रखी थी, जिसे वे बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने मौके से 19 हजार रुपए नगद और एक स्कूटी भी जब्त की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.