जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, डर के भागने के दौरान कुएं में गिरने से एक युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

CG NEWS – बालोद पुलिस के डर से भागे युवक की कुएं में डूबकर मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। दरअसल पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा था, जहां पुलिस को देखकर युवक भागने लगा और फिर कुएं में जा गिरा। घटना गोवर्धन पूजा के दिन गुरुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टेंगनाबरपारा में घटी। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय एक युवक की कुएं में गिरने से हुई मौतग्रामीणों के मुताबिक घटना उस समय हुई जब शुक्रवार की रात मृतक युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने ताश खेलते हुए देख, जिसके बाद मृतक युवक अंधेरे में घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गयी। दूसरे दिन शनिवार को जब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तब पुलिस की टीम गांव पहुँची।
इधर, घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेर पंचनामा रिपोर्ट में पुलिस की वजह से हुई मौत का कारण लिखने की मांग करने लगे। करीबन एक घँटे से अधिक तक हंगामा चला, फिर पुलिस की समझाइश और मामले की जांच करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

  कोरबा: सतरेंगा में सेल्फी की चाह बनी काल, गहरे पानी में डूबने से SECL कर्मी की मौत

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.