पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 9 वर्दीधारी नक्सली मारे गए, दोनों तरफ से भीषण मुठभेड़ जारी

मौक़े से भारी मात्रा में SLR/.303 Rifle/315 Bore Rifle हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद। DRG/CRPF की संयुक्त टीम निकली थी नक्सल विरोधी अभियान पर

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने 9 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी देते हुए बताया है कि दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना प्राप्त पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। तलाशी अभियान के दौरान 3 सितंबर की सुबह 10:30 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

इस बीच पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि अभी तक सर्च अभियान में 09 नक्सली मारे गए है। इन वर्दीधारी और हथियार बंद नक्सलियों के शव की बरामदगी हुई हैl पुलिस ने भी बताया है कि मौक़े से भारी मात्रा में SLR/.303 Rifle/315 Bore Rifle हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

इस नक्सल विरोधी अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित है। जंगल से आ रही खबरों के मुताबिक अभी भी इलाके में सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने जवानों के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।

  जेल से रिहाई पर आदतन बदमाश ने जुलूस निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने कान पकड़ माफी मंगवा फिर से भेज दिया जेल
नक्सली मुठभेड़ में अपडेट

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.