सीमांकन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई शिकायत के बाद ट्रैप ऑपरेशन, पूछताछ में जुटी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

जमीन सीमांकन के बदले रिश्वत की मांग कर रहे एक पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की डिमांड की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने जाल बिछाकर ट्रैप ऑपरेशन चलाया और घूस लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पटवारी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बलरामपुर। जमीन सीमांकन के एवज में रिश्वत मांग रहे पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने ट्रैप ऑपरेशन के जरिए पकड़ा।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सीमांकन के लिए पटवारी लगातार फरियादी से पैसों की मांग कर रहा था। परेशान होकर आवेदक ने रायपुर एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दी। जांच में मामला पुष्ट होते ही ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आज पटवारी को घूस की रकम स्वीकार करते ही मौके पर धरदबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शंकरगढ़ रेस्ट हाउस लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

  मोहर्रम पर शेर बनकर मंदिर की छत पर नाच रहे थे युवक,वीडियो वायरल होने पर धार्मिक भावना हुई आहत और आरोपी हुए गिरफ्तार

ब्यूरो के अफसरों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.