पटवारी ने मांगी 60 हजार की रिश्वत, 30 हजार लेते कैमरे में हुआ कैद!

बिलासपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ तमाम सख्त नियमों के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा से सामने आया है, जहां एक पटवारी ने भूमि ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में ₹60,000 की रिश्वत की मांग की। आरोप है कि पीड़ित केवल दास मानिकपुरी से पटवारी अनिकेत साव ने यह रकम मांगी थी, जिसमें से ₹30,000 नकद लेते हुए उसका वीडियो भी बन गया!

कैसे हुआ खुलासा? केवल दास मानिकपुरी ने बताया कि उनके पिता स्व. दुलमदास को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था, लेकिन ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट कराने के लिए पटवारी ने पहले तो ₹60,000 की डिमांड रखी और फिर 26 दिसंबर 2024 को ₹30,000 नगद अपने घर पर ले लिया। लेकिन पैसा लेने के बावजूद न तो जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट हुआ और न ही ऋण पुस्तिका मिली। जब केवल दास ने दोबारा संपर्क किया, तो पटवारी बहाने बनाकर टालने लगा।

https://youtube.com/shorts/SYEjojKw62g?si=i4dqH7rdRgfFx7k2

वीडियो क्लिप बनी बड़ा सबूत देखे वीडियो..
पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए केवल दास ने पूरी योजना बनाई और पैसे के लेन-देन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो उनके पास एक मजबूत सबूत के तौर पर मौजूद है,जिससे पटवारी की पोल खुल चुकी है शिकायत के बाद मचा हड़कंप!

  CG News:– बेटी की बीमारी ठीक करने का झांसा… प्रार्थना सभा में बुलाकर महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कोटा, जिला बिलासपुर को की है और पटवारी पर धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार की कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने अपने ₹30,000 वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है। अब प्रशासन की परीक्षा अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है। क्या रिश्वतखोर पटवारी पर कोई सख्त कदम उठाया जाएगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?