ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 03 मार्च तक


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

गरियाबंद । डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों की अखिल भारतीय स्तर पर कुल 21 हजार 413 पदों पर शेडयूल जनवरी 2025 के तहत ऑन लाइन भर्ती के सम्बन्ध में विभाग की वेब साईट के माध्यम से अधिसूचना जारी की गयी है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में डाक/आरएमएस संभाग रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, सरगुजा, राजनांदगांव, आरपी के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 637 रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन डाक विभाग के वेबसाइट के माध्यम से 03 मार्च 2025 तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी जैसे कि रिक्त पद, स्थान, समयबद्ध निरंतरता भत्ता, आयु, शैक्षणिक योग्यता, शुल्क, अंतिम तिथि एव अन्य नियम एवं शर्तें आदि डाक विभाग की वेब साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनपोस्टजीडीएसऑनलाईन डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त कर सकते है।