अब अंग्रेजो का नही भारतीयों का कानून चलेगा,दण्ड के बदले न्याय को मिलेगी प्राथमिकता:घनश्याम


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रतनपुर–आरक्षी केंद्र परिसर पर आज नए कानूनों की जानकारी देने पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया,जहाँ पर आमंत्रित जनों को भारतीय न्याय संहिता की जानकारी प्रदान की गई,
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने कहा कि अब हमारे देश मे अंग्रेजो के बनाये कानून नही चलेंगे,उनका उद्देश्य भारतीयों को दंड देने का था किंतु अब हमारे देश के बनाये कानून के तहत उन्हें न्याय मिलेगा वो भी जल्द से जल्द,थाना प्रभारी रजनेश सिंह ने भारतीय न्याय संहिता में बदले हुए धाराओं तथा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नए कानूनों व धाराओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जागरूक नागरिकों व महिलाओं को देते हुए अपराधों की जानकारी प्रदान की गई,

oplus_0

वही तहसीलदार आकाश गुप्ता ने भी नए कानूनों व धाराओं की समीक्षा करते हुए नागरिकों व महिलाओं को सचेत रहने की सलाह दी गई,महिला आरक्षक अनिशा कश्यप ने महिलाओं व बच्चों सम्बन्धी होने वाले अपराधों से बचने तथा उन्हें सचेत रहने की बात कही,
मुख्य बिंदु रहे
थाना प्रभारी रजनेश सिंह ने बताया अब भारतीय दंड संहिता 1860 के बदले भारतीय न्याय संहिता 2023 कहा जायेगा,नए कानून के तहत नागरिकों को ई एफ आई आर की सुविधा दी गई है वही नए कानून में 511 के बदले 358 धाराएं होंगी ,महिलाओं व बच्चों के अपराध हेतु 47धाराएं बनाई गई है,जो उन्हें न्याय प्रदान करेगी,डॉ नीलम सिंह ने बन्द हो चुकी संवेदना को पुनः प्रारम्भ करने की बात कही,महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित करने नया कानून बनाने हेतु उपस्थित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को शुभकामनाएं दी,
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक व भाजपा के अध्यक्ष तिरिथ यादव, मंडल महामंत्री रोहिणी बैशवाड़े,लवकुश कश्यप,नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, पार्षद श्रीमती नीतू सिंह,शिवानी सोंनी,प्रेमलता तम्बोली,राजकुमारी बिसेन,सावित्री रात्रे,उषा चौहान,
सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के पंच,सरपंच ,पत्रकार सहित अनेक लोंगो की उपस्थिति रही,

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.