चुनाव कार्य में लापरवाही: ग्राम पंचायत गैंदाटोला का सचिव निलंबित


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत गैंदाटोला के सचिव ओमप्रकाश देवांगन को सचिव पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार ओमप्रकाश देवांगन को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किया गया था, उनके द्वारा निर्वाचन नामावली तैयार करने में लापरवाही बरतने के कारण मतदान सूची को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कलस्टर मुख्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने सहयोगी कर्मचारी के रूप नियुक्ति किया गया, लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं जनपद पंचायत की निर्वाचन कार्य के संबंध में आयोजित बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में ओमप्रकाश देवांगन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत छुरिया निर्धारित किया गया है।