Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
जांजगीर चांप । जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में महिला का सिर ट्रेलर के नीचे आ गया। वहीं ट्रेलर ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।सुचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के सीतामणि की रहने वाली धनबाई प्रजापति (45) वर्ष अपने बेटे योगेश प्रजापति के साथ शक्ति जिले मलदा गांव कुछ काम से आई हुई थी। योगेश प्रजापति ने बताया कि काम होने के बाद वह अपनी मां धनबाई को लेकर वापस कोरबा जाने को मलदा से निकले थे।
दोपहर करीबन 12 बजे बस स्टैंड के पास पहुंचे थे, तभी चांपा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक जिसमें कोयला लोड था पीछे से ठोकर मारी है। जिससे मैं सड़क के दूसरे तरफ गिरा, वहीं मां ट्रेलर वाहन के चक्के के नीचे आ गई।
