मोहितजायसवाल व दीपक सिंह ठाकुर बने नए जिलों के जिलाध्यक्ष


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

 

जिला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की रायशुमारी के बाद चुनाव अधिकारी ने ग्रामीण व शहर जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष के पद पर दीपक सिंह ठाकुर व ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद पर मोहित जायसवाल की ताजपोशी की गई है। बता दें कि सबसे। 24 दिसंबर को मोहित जायसवाल व दीपक सिंह ठाकुर के जिलाध्यक्ष बनने का संकेत मिल गया था।

बिलासपुर। जिलाध्यक्षों के चयन के बारे में लिखा था कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव में जिले के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों के बीच जिस तरह सामंजस्य की राजनीति पर जोर दिया जा रहा है, इससे तो यही लग रहा है कि इनके बीच राजनीतिक सामंजस्य ठीक है। सब-कुछ इसी तर्ज पर चलते रहा तो भाजपा के नए संगठन जिलों के जिलाध्यक्ष के रूप में मोहित जायवाल और दीपक सिंह ठाकुर नजर आएंगे। मोहित जायसवाल वर्तमान में जिला भाजपा के महामंत्री व दीपक सिंह ठाकुर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हैं।

 

रायपुर,दुर्ग और भिलाई की तर्ज पर प्रदेश भाजपा ने संगठन के नजरिए से जिला भाजपा बिलासपुर का विभाजन करते हुए दो जिला बना दिया है। एक जिला भाजपा ग्रामीण और दूसरा जिला भाजपा शहर। जिला भाजपा ग्रामीण में बिल्हा,बेलतरा, मस्तूरी विधानसभा और जिला भाजपा शहर में बिलासपुर,तखतपुर,बिल्हा विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। नए संगठन जिला के अस्तित्व में आने के साथ थी अब कार्यकर्ताओं को दो जिलाध्यक्ष मिलेंगे। संगठनात्मक कामकाज भी अब अलग हो जाएगा। जिला भाजपा शहर में बिलासपुर,तखतपुर और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र आएंगे। इसी तरह बिल्हा,मस्तूरी व कोटा को जिला भाजपा ग्रामीण में शामिल किया गया है।

सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक में बिलासपुर जिले के पर्यवेक्षक शंकर लाल अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह की मौजूदगी रही। आपसी सामंजस्य और रायशुमारी के बाद पर्यवेक्षक ने दोनों जिलाध्यक्षों की नाम की घोषणा कर दी है। जिला महामंत्री ने मोहित जायसवाल को प्रमोट करते हुए जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर जिलाध्यक्ष के पद पर जिला कार्यसमिति के सदस्य दीपक सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।

 

0 दिल्ली से मिले संकेत के बाद नामों की हुई घोषणा

  महिला को लिव इन पार्टनर ने मारा बेरहमी से चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

प्रदेश भाजपा में वर्तमान में संगठनात्मक चुनाव का दौर चल रहा है। दिल्ली से मिले संकते और इशारों पर नजर डालें तो सामंजस्य की राजनीति पर जोर दिया जा रहा है। मतलब ये कि आपसी रायशुमारी के बाद पहले मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यही परंपरा जिला और फिर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भी पूरी की जाएगी। जिसका संकेत आज जिलाध्यक्षों के चुनाव में देखने को मिला है।

 

0 बिलासपुर जिले का विखंडन कर बनाया दो संगठन जिला

संगठन चुनाव के इस दौर में राष्ट्रीय कार्यालय से मिली सहमति के बाद प्रदेश भाजपा ने बिलासपुर जिला भाजपा का विखंडन करते हुए दो हिस्सों में बांट दिया है। बिलासपुर जिले में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। तीन-तीन विधानसभा क्षेत्र का जिला गठन किया गया है। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि छोटे संगठन जिला रहने से संगठनात्मक कामकाज को कुशलतापूर्वक संचालित करने में मदद मिलती है। कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों से सीधे जुड़ाव होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए तीन जिलों का जिला ग्रामीण भाजपा व तीन जिलों का मिलाकर जिला शहर भाजपा का गठन किया जा रहा है।

0 मंडलों का भी हुआ विभाजन, अब 25 से बढ़कर हुआ 29

संगठनात्मक नजरिए से जिला भाजपा का विभाजन करने से पहले प्रदेश भाजपा ने बड़े मंडलों की सीमा को छोटा करते हुए मंडलों की संख्या भी बढ़ा दी है। नए मंडलों का गठन कर इसे नया स्वरुप दिया गया है। जिले के छह मंडल भौगोलिक दृष्टिकोण से काफी बड़ा हो गया था,इनकी सीमाओं में कटौती करते हुए इसे छोटा किया गया है। पहले जिले में 25 मंडल हुआ करता था अब इसे बढ़ाकर 29 कर दिया गया है।

0 इन मंडलों का हुआ विस्तार

पहले बेलतरा विधानसभा में तीन मंडल हुआ करता था, इसे बढ़ाकर अब चार मंडल कर दिया गया है। बेलतरा विधानसभा में एक मंडल की बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह मस्तूरी में एक मंडल बढ़ाकर पांच से छह कर दिया गयाहै। बिलासपुर में भी एक मंडल की संख्या बढ़ा दी गई है। चार से अब पांच कर दिया गया है।

0 ये बने प्रदेश प्रतिनिधि

भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, राजा पांडेय, गुलशन ऋषि, रजनीश सिंह, डा कृष्ण मूर्ति बांधी, रुक्मणी कौशिक, मनोहर सिंह राज व प्रदीप कौशिक।