मोदी जी के संकल्प अबकी बार 400 पार को पूरा करने हमें कृत संकल्पित होकर श्रम रूपी आहुति देनी होगी- अमर सुल्तानिया


जांजगीर । झारखंड राज्य के जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने जमशेदपुर लोकसभा के घाटशिला विधानसभा के छत्तीसगढ़ प्रवासी टोली के प्रभारी अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन में घाटशिला के विधानसभा कार्यालय में प्रबंधन समिति, कोर ग्रुप, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक ली गई। इस दौरान घाटशिला विधानसभा प्रभारी अमर सुल्तानिया ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर पुरे देश में उत्साह का वातावरण बना हुआ है यही माहौल हमारे जमशेदपुर लोकसभा में भी है हमें इस चुनावी समर में बढ़ चढ़ कर भाग लेना है और मोदी जी के संकल्प अबकी बार चार सौ पार को पूरा करने के लिए अपनी श्रम रूपी आहुति देनी है। उन्होने कहा कि यह घाटशिला विधानसभा का सौभाग्य है कि देश एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सभा आपके ग्रामीण क्षेत्र में प्रस्तावित है ऐसे में आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होने यह भी कहा कि  हम सभी को बूथ स्तर पर जाकर मोदी जी की सभा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए एक लाख से ज्यादा आम जनता को इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल करने पुरी ताकत झोकनी है।

  राजिम मेले का का नाम पुनः राजिम कुंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग-


अमर सुल्तानिया ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में घाटशिला विधानसभा में बड़ी बढत के लिए हमको शक्ति केन्द्र से लेकर बूथ स्तर तक तथा बूथ स्तर से प्रत्येक मतदाता के घर तक जाकर भाजपा एवं नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान करने की अपील करनी है।


बैठक के दौरान शक्ति केन्द्र से बूथ स्तर तक जाने की कार्य योजना बनाई गई जिसमें विधानसभा प्रभारी सुमन मंडल, संयोजक हराहर सिंह, सहसंयोजक बुद्धेश्वर भार्डी, सहसंयोजक संजय तिवारी, छ.ग. प्रवासी टोली के विधानसभा सहप्रभारी हितेश यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, दिनेश साव, राहुल पाण्डेय, हिमांशु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में घाटशिला विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो संलग्न: 1 बैठक को संबोधित करते प्रभारी अमर सुल्तानिया
2 बैठक में शामिल घाटशिला विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.