MJM हॉस्पिटल का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया उद्घाटन ○ कोरबा को मिला अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने, यह मां के प्रति सच्चा सम्मान: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

○ MJM हॉस्पिटल का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया उद्घाटन
○ कोरबा को मिला अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर को आज अपना पहला अत्याधुनिक, किफायती और मल्टी-स्पेशियलिटी MJM हॉस्पिटल (Meena Jain Memorial Hospital) मिल गया है।

रविवार को इस हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के सान्निध्य में, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिन्ह देकर किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा: मां के नाम से अस्पताल खोलना महान सेवा

उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा, “यह दिन कोरबा के इतिहास में यादगार रहेगा। डॉक्टर प्रदीप जैन, प्रिंस जैन और आकांक्षा जैन जैसे सेवाभावी चिकित्सकों ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा की।”

उन्होंने कहा, “जो बेटा अपनी मां मीना जैन की स्मृति में ऐसा अत्याधुनिक हॉस्पिटल स्थापित करता है, वह सच्चे अर्थों में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव को जीता है।”

श्री साव ने बताया कि राज्य सरकार ने अस्पतालों को उद्योग का दर्जा देकर उन्हें सरकारी सुविधाओं व रियायतों से जोड़ने का काम किया है, ताकि जनता को सस्ते इलाज की सुविधा मिले।

  CG:–गुरुजी के नेटवर्क मार्केटिंग के बाद बीईओ डॉक्टर बन चला रहे क्लिनिक, ईलाज का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा विशेषज्ञों की मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन जैसे विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।


MJM हॉस्पिटल में मरीजों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं:

  • 100 बेड, 22 ICU, 5 NICU
  • 24×7 इमरजेंसी सेवाएं और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
  • सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, एक्स-रे और हाईटेक पैथोलॉजी लैब
  • नॉर्मल व ऑपरेशन डिलीवरी, फीमेल केयर यूनिट
  • ईको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट और फिजियोथेरेपी
  • कार्डियक एम्बुलेंस और प्राइवेट/सेमी-प्राइवेट रूम

 मरीजों को मिलेगा इलाज में राहत

  • मेडिकल में 10% छूट
  • आईपीडी सेवाओं में 10% छूट
  • फुल बॉडी चेकअप पैकेज – न्यूनतम दरों पर

डॉ. प्रिंस जैन बोले: MJM हॉस्पिटल मेरा सपना था

डॉ. प्रिंस जैन ने कहा कि MJM हॉस्पिटल मेरा सपना रहा है, जहां इलाज में गुणवत्ता हो और खर्च में राहत भी मिले। कोरबा जैसे शहर में ऐसा अस्पताल खोलना गर्व की बात है। अब लोगों को इलाज के लिए रायपुर या बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

यह हॉस्पिटल राजधानी स्तर की सुविधाएं अब आधे से भी कम खर्च में उपलब्ध कराएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.