आधी रात पुलिस ने 6 बदमाश दबोचे गए, 2 पर और गिरी गाज शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख़्त शिकंजा

06 बदमाश गिरफ्तार, 02 पर अलग से कार्रवाई – शांति व्यवस्था बनाए रखने विशेष अभियान

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) की देर रात थाना सिरगिट्टी पुलिस ने असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर सख़्त कार्रवाई की। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर निगरानी रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग कर रात्रि में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों को पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अधिकांश आरोपी पहले भी विभिन्न अपराधों में जेल जा चुके हैं। अभियान के तहत 06 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, वहीं 02 अन्य पर अलग से कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत –
1. आकाश विश्वकर्मा पिता फुग्गु, उम्र 18 वर्ष, निवासी नयापारा, थाना सिरगिट्टी
2. रजत दुबे पिता संतोष दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
3. मुल्तान खान पिता सुलेमान, उम्र 25 वर्ष, निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
4. लक्की नेताम पिता भरत नेताम, उम्र 18 वर्ष, निवासी गणेश नगर, नयापारा, थाना सिरगिट्टी
5. बाबी बजाज पिता भाउराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी नयापारा, थाना सिरगिट्टी
6. दादू ध्रुव उर्फ रोशन ध्रुव पिता राकेश ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी प्रकाश होटल के पास, गणेश नगर, नयापारा, थाना सिरगिट्टी

  पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से मार भाभी के सामने कर दी हत्या

अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

धारा 126, 135(3) BNSS के तहत –
1. लक्की यादव पिता विनोद यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी न्यू लोको कॉलोनी, सिरगिट्टी
2. रोहन मंडावी पिता अनिल मंडावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी महिमा नगर, सिरगिट्टी

पुलिस का रुख

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और क़ानून व्यवस्था कायम रह सके।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.