महतारी वंदन योजना, महिलाओं के लिए खुशखबरी आई! छूटी हुई महिलाओं का नाम जोड़ा जाएगा जल्द


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

महासमुंद,11अप्रैल 2025 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को खल्लारी ग्राम पहुंचे. साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं और बहनों को सम्मान राशि मिल रही है. सीएम ने कहा कि जल्द ही उन लोगों के नाम भी जोड़े जाएंगे जिनके नाम महतारी वंदन योजना में नहीं जुड़ पाए हैं. लंबे वक्त से लोगों की मांग थी कि जिन लोगों के नाम योजना में जुड़ने से छूट गए हैं उनके नाम जोड़े जाएं. सीएम के ऐलान के बाद ये साफ हो गया है कि जल्द ही बाकी के नाम भी जुड़ जाएंगे.महतारी वंदन योजना सीएम ने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ सभी जरुरतमंद महिलाओं को मिले इसके लिए हम काम कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि 15 महीने की सरकार में अनेक विकास कार्य किए गए हैं. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 14 लाख आवास पूरे हो चुके हैं. प्रधानमंत्री द्वारा एक ही दिन में 3 लाख आवासों में गृह प्रवेश कराया गया. राज्य सरकार की धान खरीदी को लेकर सीएम ने बताया कि, 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई और बोनस के बाद 12 हजार करोड़ रुपये की अंतर राशि दी गई।