हुनर का महाकुंभ: कोरबा में ‘ईशिका लाइफ फाउंडेशन’ के ब्यूटी सेमिनार ने रचा इतिहास, सैकड़ों ब्यूटीशियन सखियों ने भरी आत्मनिर्भरता की उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा की धरा पर सौंदर्य और हुनर का एक अनूठा संगम देखने को मिला। ‘ईशिका लाइफ फाउंडेशन’ एवं ‘ईशिका ब्यूटी मेकओवर’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय भव्य ब्यूटी सेमिनार ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल आधुनिक सौंदर्य तकनीकों को साझा किया, बल्कि छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सिखाए सफलता के गुर कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट पूनम सोनी जी, मधु जी और हेयर एक्सपर्ट लाल कृष्ण श्रीवास जी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को ‘पोटली फेशियल’ और ‘स्किन साइंस’ जैसी आधुनिक तकनीकों की बारीकियां समझाईं। साथ ही, एडवांस हेयर कटिंग और बालों की समस्याओं के समाधान के जादुई हुनर ने उपस्थित सैकड़ों ब्यूटीशियन्स का दिल जीत लिया।

सैकड़ों प्रतिभागियों की सहभागिता
सेमिनार में कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में ब्यूटीशियन सखियां शामिल हुईं। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे समय प्रतिभागियों में सीखने का अद्भुत जज्बा और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय मानकों के ज्ञान ने स्थानीय कलाकारों को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया। भावुक हुईं संस्था की अध्यक्ष पूजा शर्मा सफलता से गदगद ईशिका लाइफ फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक परिवार की जीत है। सैकड़ों सखियों का यह अटूट विश्वास साबित करता है कि छत्तीसगढ़ की नारी अब आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत लिखने को तैयार है। ईशिका लाइफ फाउंडेशन हर कदम पर आपके हुनर को तराशने के लिए प्रतिबद्ध है।

  महाजेनको कोल परियोजना शुरू करवाने, रोजगार और मुआवज़े की मांग को लेकर प्रभावित ग्रामीण पहुंचे — कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

सहयोग और आभार
इस भव्य आयोजन की सफलता में DSR कंपनी, सहयोगी टीम और सभी सपोर्टर्स का विशेष योगदान रहा। श्रीमती पूजा शर्मा ने दिन-रात मेहनत करने वाली अपनी पूरी टीम और उन सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस सेमिनार को एक उत्सव में बदल दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे ताकि स्थानीय हुनर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.