Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
रायपुर, 28 अप्रैल । प्रार्थी विरेन्द्र कुमार देवांगन पिता केसोराम देवांगन उम्र 31 सला साकिन उरकुरा ने दिनांक 08.03.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इनके मो.सा. पल्सर एनएस सीजी 04 एनआर 9756 को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई में 256/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
इसी प्रकार प्रार्थी सुरेश कुमार ने दिनांक 17.04.25 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके मोटर सायकल एक होण्डा साइन क. सीजी 04 एमयू 0838 को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई में 355/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में चोरी की बढ़ती घटना को देखते हुए थाना खमतराई पुलिस टीम को चोरी के प्रकरणो में आरोपियो को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा चोरी के घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया एवं मुखबीर भी लगाया गया जिस पर थाना खमतराई पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि करन यादव अपने घर रामेश्वर नगर भनपुरी में एक चोरी मो.सा. छिपाकर रखा है जिसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया पुलिस टीम द्वारा करन यादव से विस्तृत पूछताछ करने पर उनके सहयोगी लाकेश साहू, विक्की उर्फ भावेश दिवाकर एवं अमन यादव के साथ मिल कर उरकुरा क्षेत्र में मो.सा. चोरी किये हैं जिस पर टीम द्वारा चिन्हित आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कुल 04 नग मो.सा. किमती 1,60,000रू जप्त कर विधिपूर्वक कार्यावाही कर आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियो से बरामद किये मोटर सायकलो की सूची-
मो.सा. बजाज पल्सर एनएस सीजी 04 एनआर 9756 इंजन नं. JEXCNK13813 चेचिस नं.MD2B72BX3NCL58204 (अप. क्र.256/25)
मो.सा. होण्डा साइन क. सीजी 04 एमयू 0838 इंजन नं. JC65EG0065348 चेचिस न. ME4JC651FKG0043 (अप. क्र.355/25)
मो.सा. एचएफ डिलक्स सीजी 04 सीए 0634 इंजन नं. 06M22E30968 चेचिस नं. 06M25F25236
मो.सा. स्पेलेण्डर सीजी 04 सीएन 2544 इंजन नं. 05K15R04503 चेचिस नं. 05K14G16606070 गिरफ्तार आरोपी 01- विक्की उर्फ भावेश पिता महेश दिवकर उम्र 19 साल साकिन बुनियाद नगर खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर
02- अमन यादव पिता सुबोध यादव उम्र 19 साल साकिन कनहौली थाना महुआ जिला वैशाली बिहार, हाल मुकाम दुर्गा नगर बीरगांव, थाना खमतराई जिला रायपुर
03-करन यादव पिता कार्तिक राम यादव उम्र 19 साल साकिन पाटन देमार थाना पाटन जिला दुर्ग हाल मुकाम रामेष्वर नगर खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर
04- लोकेश पिता सुकालू राम साहू उम्र 24 साल साकिन पहाडी चौक कृष्णा नगर थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर हाल मुकाम डबरी पारा भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर
कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रहलाद राठौर, सउनि गजानंद वर्मा, आरक्षक सुमित वर्मा, प्रदीप यादव, जगजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
