Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
रतनपुर: नगरीय निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 13 में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एक ओर भाजपा प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं, तो दूसरी ओर सनत तंबोली भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।
नगर पालिका में बतौर ड्राइवर काम कर चुके सनत तंबोली ने बताया कि उन्होंने जनता की सेवा के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। उनका कहना है कि नगर पालिका में दलालों की बढ़ती सक्रियता और आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया।
सनत तंबोली पिछले पाँच वर्षों से वार्ड की जनता के सुख-दुख में शामिल रहे हैं और निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। स्थानीय युवाओं का भी उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, और युवा संगठन उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
वार्ड के मतदाता भी इस चुनाव में बदलाव के मूड में नजर आ रहे हैं। जनता का कहना है कि सनत तंबोली एक ईमानदार और ज़मीनी नेता हैं, जो हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जनता इस बार किसी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी को चुनती है या सेवा भाव से चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय उम्मीदवार सनत तंबोली को अपना समर्थन देती है।
