कलेक्टर के निरीक्षण में गायब मिले व्याख्याता और स्कूल स्टाफ, 7 के काटे जायेंगे वेतन



जांजगीर चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा के निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले दो व्याख्याता व दो लिपिकों का वेतन काटने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए हैं। इसी तरह बीईओ के निरीक्षण में भी तीन अनुपस्थित रहें। जिनके भी वेतन काटे जायेंगे।



कलेक्टर आकाश छिकारा ने 10 जनवरी को नवागढ़ ब्लाक का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरा का औचक निरीक्षण किया। जब कलेक्टर स्कूल पहुंचे तब तक स्कूल के व्याख्याता एलबी जागेश्वर साहू और व्याख्याता एलबी ललित कश्यप स्कूल नहीं पहुंचे थे इसी तरह सहायक ग्रेड 2 रेणुका गुप्ता और सहायक ग्रेड 3 पयश्वनी देवांगन भी स्कूल नहीं पहुंचे थे। कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति का रजिस्टर चेक किया तो इन चारों द्वारा दिए गए किसी प्रकार की छुट्टी से संबंधित आवेदन भी नहीं दिखे। कलेक्टर ने चारों का एक दिन का वेतन काटने के लिए डीईओ को निर्देशित किया था। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्राचार्य व आहरण संवितरण अधिकारी को चारों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।

इसी तरह बम्हनीडीह बीईओ एमडी दीवान ने बुधवार को शासकीय हाईस्कूल हथनेवरा का निरीक्षण किया था। इस दौरान व्याख्याता एलबी रजनी सिदार, यमुना साहू एवं विज्ञान सहायक संध्या शुक्ला बिना सूचना के अनुपस्थित थे। सभी के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.