Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
कोरबा,27अप्रैल । क्या आपके इलाके में ऐसी कुछ गतिविधियां नजर में आ रही है जो आपकी आंखों में खटकती है? क्या आपने ऐसे लोगों पर ध्यान दिया है जो कभी यहां पहले नहीं दिखे और अचानक उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। उनकी भाषा और व्यवहार भी काफी भिन्न है। ऐसे ही मामलों को जानने के लिए पुलिस ने आकस्मिक अभियान चलाया और कई क्षेत्रों में पहुंचकर वहां के लोगों से पूछताछ की। सुबह-सुबह पुलिस की उपस्थिति ने लोगों को हैरान किया। खबर के अनुसार इस तरह का अभियान अगले कई दिन तक चलेगा। पावर सिटी कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र के काशी नगर से लेकर कोतवाली थाना अंतर्गत मोतीसागर पारा, पुरानी बस्ती, राताखार आटल आवास, रामसागर पारा, दर्री क्षेत्र के अटल आवास लाटा, दर्री बस्ती, अयोध्यापूरी बस्ती तथा केंदईखार इलाकों में सुबह 6 बजे से किरायेदारों की सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस की टीमों ने एक साथ विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर किराएदारों की पहचान, दस्तावेजों और पते की जांच की। इस दौरान पुलिस ने बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों से पूछताछ भी की। मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन शीघ्र कराने को कहा। इसके पीछे के उद्देश्य के बारे में भी लोगों को प्राथमिक जानकारी दी गई और उन्हें सतर्क रहने को कहा गया। लोगों ने पुलिस को एश्योर किया कि हर हाल में वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ सहयोग करेंगे। नागरिकों ने कहा की वे किसी भी स्थिति में पचड़े में नहीं पढऩा चाहते।
पहलगाम घटना के बाद सतर्कता
माना जा रहा है कि हाल में कश्मीर के पहलगाम में 28 हिंदू पर्यटकों की आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर हत्या कर देने के बाद चौतरफा वातावरण बदला हुआ है। आतंकवाद के साथ-साथ विध्वंसकारी गतिविधियों या इस तरह की सोच रखने वाले तत्वों के खातमें की मांग सरकार से हो रही है। जगह-जगह प्रदर्शन में ऐसी मांगों का उठाना बता रहा है कि माहौल को अच्छा करने के लिए कई खड़े कदम उठाने की जरूरत है।
निगरानी शुरू हुई पाकिस्तानियों की
खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानियों की निगरानी सरकार के सिस्टम ने शुरू कर दी है। एक जानकारी में कहा गया है कि विजिटर वीजा या अन्य तरीके से छत्तीसगढ़ में सभी पाकिस्तानियों के बारे में जानकारी जुटा जा रही है और निगरानी को तेज कर दिया गया है। कुछ मामलों में लचीलेपन की संभावना है लेकिन अन्य विदेशी नागरिकों को जल्द पाकिस्तान के लिए लौताया आएगा।
