KORBA: महापौर का आरोप—कांग्रेस ने हमेशा मातृशक्ति का अपमान किया

कोरबा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा के टीपी नगर चौक में भी कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महापौर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने माथे पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से यह अधिनियम लाया गया था, ताकि उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। आरोप लगाया गया कि कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण कानून का विरोध कर महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित किया है।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव ला सकता था, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने और उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम था, लेकिन कांग्रेस ने अपने विरोध के जरिए अपना महिला विरोधी रुख उजागर किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।

  कटघोरा किसान मेले में पुलिस की कार्रवाई, 500 युवकों के कड़े उतरवाकर किए जप्त

इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.