कोरबा: जिला पुलिस महकमे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के एक आदेश ने सबको चौंका दिया है, जहां एक थाना प्रभारी को कुर्सी संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर हटा दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
29 जून को हुआ था तबादला: कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को कोतवाली का नया टीआई बनाया गया था। उन्होंने मंगलवार सुबह चार्ज भी संभाल लिया था।
शाम होते ही बदला आदेश: चार्ज लेने के कुछ ही घंटे बाद शाम को उन्हें हटाकर रक्षित केंद्र (लाइन) भेज दिया गया।
किसे मिली कमान?: अब हरदी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को कोतवाली का नया कप्तान बनाया गया है।
????️ चर्चाओं का बाजार गर्म: इस अचानक हुए फेरबदल को लेकर शहर में कई तरह की राजनीतिक और संगठनात्मक दबाव की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, इसे प्रशासनिक निर्णय बताया जा रहा है।


Leave a Reply